
IPL 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कोलकाता में खेला गया।
इंडियन फोर्सेस के पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी इंडियर प्रीमियर लीग (IPL) के शेड्यूल पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ह जारी रहेगा। IPL फाइनल 25 मई को है और यह 22 मार्च से चल रहा है। इस सीजन IPL में 74 मैच खेले जाने हैं। इनमें से मंगलवार तक 56 मैच खेले जा चुके हैं। अब फाइनल सहित 18 मैच बचे हुए हैं।
इंडियन फोर्सेस ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मंगलवार देर रात भारतीय सेना ने करवाई करते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करते हुए उन्हें खत्म किया। इसमें 100 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं। पहलगाम के नजदीक बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। इनमें एक नेपाली नागरिक भी था। 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। हमला उस वक्त किया गया, जब बैसरन घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक मौजूद थे। मृतकों में UP, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के पर्यटक हैं। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए थे।

इंडियन फोर्सेस ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया।
IPL के मैच चार बार देश से बाहर खेले गए हैं IPL 2007 से चल रहा है। अब तक चार बार इसका आयोजन देश से बाहर हुआ है। इस साल IPL का 18वां सीजन है।
- 2009– पहली बार 2009 में लोकसभा के चुनाव होने के कारण IPL के सभी मुकाबले साउथ अफ्रीका में खेला गया। क्योंकि चुनाव की वजह से मैच के दौरान सुरक्षा को लेकर दिक्कतें हो सकती थी।

2009 में साउथ अफ्रीका में खेले गए IPL में डेक्कन चार्जर्स विजेता बनी थी।
- 2014- लोकसभा चुनाव के कारण IPL का पहला चरण से 16 से 30 अप्रैल तक यूएई में आयोजित किया गया था। उसके बाद 2 मई से IPL भारत में खेला गया।

2014 में 16 अप्रैल को अबू धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था।
- 2020- कोरोना के कारण IPL मार्च में नहीं हुआ और इसका आयोजन सितंबर में यूएई में कराया गया।

2020 में UAE में खेले गए IPL का खिताब पांचवीं बार मुंबई इंडियंस ने जीता।
- 2021- IPL को देश के चार स्थानों दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई और चेन्नई में कराने का फैसला किया गया। 9 अप्रैल से टूर्नामेंट शुरू भी हुआ। लेकिन, खिलाड़ियों में कोरोना संक्रमण के कारण टूर्नामेंट को बीच में रोकना पड़ा और टूर्नामेंट के बचे हुए मैच सितंबर-अक्टूबर में यूएई में खेला गया।

2021 में IPL का फाइनल सहित कुछ मैच यूएई में खेले गए। चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा कर चौथी बार खिताब अपने नाम किया।
______
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
IPL का गणित मुंबई को हराकर टॉप पर पहुंचा गुजरात:आज कोलकाता की मुश्किलें बढ़ा सकती है चेन्नई; सूर्या के पास ऑरेंज कैप

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में 56 मैच खत्म होने के बाद 3 टीमें एलिमिनेट हो चुकी हैं। प्लेऑफ की रेस में 7 टीमें हैं। मंगलवार को गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हरा दिया। इस नतीजे से GT टॉप पर पहुंच गई, वहीं MI चौथे नंबर पर खिसक गई। पूरी खबर




Leave a Reply